Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने दिया 20 लाख का पहला किस्त

किस्त की पहली राशि सोमवार को शिकायतकर्ता को मिल गई। चेक बाउंस की पूरी राशि शिकायतकर्ता के खाते में आने के बाद ही केस बंद होगा।

11 Mar 2024

चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने दिया 20 लाख का पहला किस्त

रांची। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में सोमवार को शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को प्रथम किस्त की राशि 20 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से अकाउंट में जमा करवा दी गयी है। इससे पूर्व नौ मार्च को सिविल कोर्ट में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में अमीषा पटेल एवं शिकायतकर्ता के बीच दो करोड़ 75 लाख रुपए में सहमति बनी थी। इसमें पांच किस्तों में पूरी राशि लौटाने है ।

किस्त की पहली राशि सोमवार को शिकायतकर्ता को मिल गई। चेक बाउंस की पूरी राशि शिकायतकर्ता के खाते में आने के बाद ही केस बंद होगा। इससे पूर्व झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सह हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने भी शिकायतकर्ता और अभिनेत्री अमीषा पटेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी । दोनों पक्षों के बीच दो करोड़ 75 लाख देने का समझौता हुआ है।

जबकि दूसरी किस्त के रूप में 50 लाख, तीसरी किस्त के रूप में 70 लाख, चौथी किस्त रूप में 62 लाख और अंतिम के रूप में 31 जुलाई 2024 को 62 लाख रुपए का भुगतान शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को होना है। पूर्व में अमीषा पटेल ने शिकायतकर्ता को 11 लाख रुपए का भुगतान कर दिया था। शिकायतकर्ता की अधिवक्ता विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव ने बताया कि पहला किस्त 20 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से अकाउंट में सोमवार को जमा करवा दी गयी है।

फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News